फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire and electrical safety instructions in pandals

Basti News: पंडालों में अग्नि और बिजली सुरक्षा के निर्देश

Sun, 11 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire and electrical safety instructions in pandals
बस्ती। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शोभायात्रा मार्ग का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीएम और एसपी ने शास्त्री चौक, कंपनी बाग, गांधी नगर, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, नई बाजार और बस स्टेशन चौराहे सहित प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर पंडालों में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा गया। विद्युत सुरक्षा के लिए सुरक्षित वायरिंग कराने, खुले और ढीले तारों का इस्तेमाल न करने तथा मानकों के अनुरूप बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एएसपी श्यामकांत, एसडीएम प्रमोद कुमार व राजेश यादव, सीओ कुलदीप यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed