फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for theft of purse

Basti News: पर्स चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for theft of purse
बस्ती। ऑटो में बैठे युवक का पर्स चोरी करने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बुधवार को सदर कोतवाली तहरीर देकर मुड़घाट निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि छह दिसंबर को दोपहर एक बजे वह कचहरी से घर जाने के लिए पकौड़ी चौराहा पर पहुंचा। वहां कांशीराम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक सलमान ने उसे ऑटो में बैठा लिया। अमहट की तरफ जाने लगा तो चालक ने हेलमेट खरीदने की बात कही तो पीछे बैठा उसका सहयोगी आजाद सोनकर युवक हेलमेट की दुकान पर गया और फिर आकर ऑटो में बैठ गया। इसके बाद वह हर्रैया तिराहे पर उतर गया और जब जेब चेक किया तो पर्स गायब था। पर्स में 28 हजार रुपये थे।विवेचक जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed