फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against 17 in two cases of assault

Basti News: मारपीट के दो मामलों में 17 पर एफआईआर

Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
FIR against 17 in two cases of assault
मारपीट के दो मामलों में 17 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

- नगर थानाक्षेत्र के तेलीगंज चौराहा व कस्बे के दक्षिण टोला का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 17 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलबा, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी निवासी अभय मिश्रा ने तहरीर दिया कि गोटवा बाजार से काम निपटाकर वापस घर जाते समय तेलीगंज चौराहे पर रूपचंद्र यादव,चंदू यादव निवासी महुआरे थाना कप्तानगंज, प्रेम यादव निवासी गोटवा,सचिन चौधरी निवासी बढनी , संदीप यादव निवासी चितरगढिया थाना कप्तानगंज एक राय होकर लोहे की रॉड,लात घूसों व ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



दूसरे मामले में नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी सोनू सोनकर ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर भोला, महेंद्र, वकील,टीमल,गुड्डू,कम्मल,शनि, अमरजीत, विश्वनाथ, कम्मल की पत्नी नाम अज्ञात, व वकील की पत्नी एक राय होकर चाचा के लड़के मुकेश उर्फ डेबई व हमें घर पर चढ़कर लोहे की रॉड, लाठी डंडे व लाल घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान मुकेश के सिर में गंभीर चोट लग जाने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जान से मारने की धमकी दी व अपशब्द कहे। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में 17 लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed