{"_id":"6a951c1ff9c286196a04e0e1","slug":"female-student-jumps-from-100-foot-high-water-tank-in-gorakhpur-female-police-officer-saves-her-life-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा में लटकी छात्रा: 100 फुट टंकी से कूदी 9वीं की स्टूडेंट, महिला दरोगा ने 20 मिनट तक हाथ थामकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में लटकी छात्रा: 100 फुट टंकी से कूदी 9वीं की स्टूडेंट, महिला दरोगा ने 20 मिनट तक हाथ थामकर बचाई जान
Mon, 31 Aug 2026 11:46 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी का है। आवास विकास शिवपुर निवासी छात्रा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह टंकी से पैर लटकाकर बैठ गई।
विज्ञापन
एम्स 100 फीट ऊंची टंकी से कूदने की कोशिश करती नवीं की छात्रा को पकड़ी महिला दरोगा।
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
मां की डांट से नाराज कक्षा नौ की 15 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी और लोहे की पाइप पकड़कर हवा में लटक गई। इसी दौरान महिला दरोगा जागृति खरवार ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट तक छात्रा हवा में लटकी रही और महिला दरोगा उसका हाथ थामे रही। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से छात्रा को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया।मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी का है।
विज्ञापन
आवास विकास शिवपुर निवासी छात्रा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह टंकी से पैर लटकाकर बैठ गई।
विज्ञापन