फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encounter between police and miscreants in Basti

बस्ती: मुठभेड़ में मोहित हत्याकांड दो अभियुक्त गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Wed, 16 Feb 2022 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Feb 2022 12:59 PM IST
सार

12 फरवरी की रात बैट्री चोरी करते समय मोहित पर बांस से वार किया गया था। अभियुक्तों की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हो गया, इसे बाद पुलिस ने दो घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Basti
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के थाना गौर, हर्रैया, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार तड़के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। गौर थानाक्षेत्र के सिद्घौर-हलुआ मोड़ पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में तथा एक सिपाही की जांघ में गोली लगी है। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो देसी तमंचे, एक बाइक, चोरी की बैट्री व एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर बैट्री चोर हैं और इन दोनों ने ही गौर थाने के अजगैवा जंगल पंडित पुरवा निवासी मोहित की बांस से वार करके हत्या की है।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पल्सर से जाते समय दोनों को घेरा तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जिससे आरक्षी कुंदन के दाहिने जांघ में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अभियुक्त राजन विश्वकर्मा निवासी नारायणपुर वाल्टरगंज के दाहिने पैर में तथा राज उर्फ विकास कनौजिया निवासी पकरीभीखी वाल्टरगंज के बायें पैर में लगी गोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चोरी में बाधक बनना बना मौत का कारण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपपास के गांव में बाहर खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी करते हैं। 12 फरवरी की रात पहले वे लोग ग्राम लोनहा में ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने गए थे। जैसै ही बैटरी खोल रहे थे कि एक नट नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वहां सो रही एक महिला जग गई और चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगी। जिससे वहां से खाली हाथ डर कर भाग गए।

अभियुक्तों के अनुसार वहां से दोनों ग्राम खलवा बजहिया में टीन शेड के नीचे खड़े स्वराज ट्रैक्टर की बैटरी खोलने लगे। वहीं पर सो रहा मोहित जग गया और राजन विश्वकर्मा को पकड़ लिया। इससे राज को लगा कि वे लोग पकड़े जाएंगे। पास में पड़े बांस के डंडे से मोहित के सिर पर मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। गांव के आसपास होने की वजह से चोरों को डर था कि कहीं मोहित उसे न पहचान ले, इसलिए मोहित को बिस्तर पर लेटाकर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई बार वार किया और उसका मोबाइल व ट्रैक्टर की बैटरी लेकर वहां से भाग गया।

लहूलुहान पड़े मिले थे मोहित

12 फरवरी की रात पंडितपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मोहित चौधरी पुत्र तिलकराम घर पर खाना खाने के बाद कुआनो नदी महादेवा घाट के निकट बने अपने दूसरे मकान पर सोने चले गए। आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पूरी रात मोहित अचेत अवस्था में खून से लथपथ वहीं पड़े रहे। अगली सुबह जानकारी होने पर परिवारी जनों ने मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां रविवार की देर रात इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed