फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employee attacked a doctor of cancer hospital..Case

Basti News: कैंसर अस्पताल के डाक्टर पर कर्मचारी ने किया हमला..केस

Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Employee attacked a doctor of cancer hospital..Case
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार स्थित निजी कैंसर अस्पताल में चिकित्सक पर कर्मियों ने हमला कर दिया। नई दिल्ली के गौतमपुरी के रहने वाले डॉ. आशीष गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को वह ओपीडी वाली केबिन में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपने मातहत कर्मी अखिल सोनी को पूर्व में की गई आर्थिक अनियमिताओं के आरोप के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया। उनका आरोप है कि पूर्व में भी उसने इसी तरह का गोलमाल किया था। इसके लिए अखिल सोनी को चेताया भी गया था। शुक्रवार को फिर उसी तरह की हरकत करने के लिए डांटने पर अखिल सोनी ने अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया। टेबल टाॅप से सिर पर वार किया। संभलने से पहले ही पॉकेट से कोई वस्तु निकाल कर चेहरे, सीने व गर्दन पर कई वार कर दिया। उनका एक दांत टूट गया। शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी अखिल सोनी निवासी बांसी, सिद्धार्थनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed