फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on planting Harishankari saplings in every village

Basti News: हर गांव में हरिशंकरी पौधरोपण पर जोर

Thu, 11 Sep 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on planting Harishankari saplings in every village
बस्ती। जिला प्रशासन, लोक भारती और सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में जिले में 17 सितंबर को हरिशंकरी (पीपल, पकड़ और बरगद) पौधरोपण किया जाना है। गौर, गनेशपुर, विक्रमजोत और दुबौलिया ब्लाॅक में बैठक कर प्रधानों और अधिकारियों को उसके लाभ और महत्व बताए गए। बीडीओ, सचिव, रोजगार सहायक, सफाई कर्मियों को पौधरोपण के तरीके बताए गए। श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि हरिशंकरी पौधरोपण सनातन संस्कृति की जीवनदायिनी परंपरा है। पीपल, बरगद और पाकड़ क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप हैं।
विज्ञापन

विक्रमजोत के बीडीओ अवधेश प्रताप सिंह ने इसे क्रांतिकारी पहल बताया। बीडीओ संदीप सिंह और तहसीलदार अभयराज ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के माध्यम से प्रत्येक गांव में हर घर से हरिशंकरी पौधरोपण सुनिश्चित किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख केके सिंह ने आश्वासन दिया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर हरिशंकरी पौधरोपण सुनिश्चित कराया जाएगा। पतंजलि योग समिति और गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने इसे समाज और प्रकृति को जोड़ने वाली साधना बताया।
विज्ञापन

----
गौर ब्लॉक के 266 गांवों में लगाए जाएंगे हरिशंकरी पौधे

गौर। हरिशंकरी पौधरोपण अभियान की बुधवार को ब्लाॅक सभागार में बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल एवं बीडीओ केके सिंह ने ग्राम प्रधानों के साथ सभी 266 राजस्व गांवों में पौधारोपण की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटाशंकर शुक्ल ने कहा कि 17 सितंबर को उत्सव के रूप में हरिशंकरी पौधों में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रधानों से पौधों की देखभाल की अपील की। बीडीओ केके सिंह ने कहा कि सभी लोग समय से पौधों का उठान कर लें। इस अभियान में सामाजिक संगठनों का भी सहयोग जरूरी है। एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, राम ललन मिश्रा, राहुल, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्र, पारसनाथ यादव, संजय, रणधीर यादव, रामप्रताप यादव, सुभाष चौधरी, शैलेंद्र कुमार, राजू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed