{"_id":"67f1807db95778b4a80e35c7","slug":"emphasis-on-making-action-plan-for-crowd-management-in-festivals-and-processions-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134569-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहारों, जुलूस में भीड़ प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहारों, जुलूस में भीड़ प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने पर जोर
Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राम नवमी व अन्य त्योहारों और जुलूस में भीड़ प्रबंधन को लेकर शनिवार को डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तीनों जनपदों के एसपी को भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आगामी त्योहारों पर निकलने वाले जुलूसों की अलग से सूची तैयार कर ली जाए और अधिकतम पुलिस बल की ड्यूटी त्योहारों व जुलूस में दंगा निरोधक उपकरणों के साथ लगाएं।
डीआईजी ने कहा कि अतिसंवेदनशील जुलूस व स्थलों का डीएम-एसपी, संवेदनशील जुलूस व स्थलों का एडीएम-एएसपी और अन्य स्थलों का एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी भ्रमण कर सभी प्रशासनिक तैयारी व कार्रवाई को पूरा कर लें। मिश्रित आबादी एवं दूसरे संप्रदाय के पूजा स्थलों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए। जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न किया जा सके। मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी कराई जाए। बीते 10 वर्ष के त्योहार रजिस्टर व ग्राम अपराध पुस्तिका का गहन अध्ययन कर लें। सांप्रदायिक तनाव वाले स्थान/ विवादित स्थलों का निरीक्षण कर विवादों का समाधान कर लिया जाए। विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की क्यूआरटी टीम बनाकर संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी लगाएं। थाना, सर्किल व मुख्यालय स्तर पर क्यूआरटी से निगरानी कराई जाए।
डीआईजी ने निर्देश दिया कि पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कराया जाए। मेलों के संबंध में आयोजक से बिजली, पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर लिया लें। जुलूस के आगे-पीछे, दाये-बाएं बॉक्स इंफॉरमेशन में और छतों पर रूफ-टाप ड्यूटी लगायी जाए। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जहां कहीं भी पूर्व में विवाद रहा हो अथवा विवाद हो, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवा कर निगरानी कराई जाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एसपी, एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी व अन्य ने प्रतिभाग किया।