{"_id":"667340fd1f6fe0868c01e427","slug":"electricity-theft-caught-fir-against-six-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119045-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पकड़ी गई बिजली चोरी, छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पकड़ी गई बिजली चोरी, छह पर एफआईआर
Thu, 20 Jun 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग व विजिलेंस की टीम ने बुधवार को पुरानी बस्ती क्षेत्र के कई मोहल्लों में मार्निंग रेड की। टीम ने धोबी टोला, पांडेय बाजार आदि जगहों पर कुल 23 कनेक्शन की जांच की। बिजली चोरी के मामले में छह लोगों के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
एक जगह घरेलू कनेक्शन पर स्कूल में बिजली जलती हुई पाई गई। कई जगह केबल को बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। चार लोगों का लगभग 16 किलोवॉट लोड बढ़ाया गया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है, इसी के साथ विभिन्न फीडरों पर लाईन लॉस भी काफी बढ़ गया है। ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों की काम्बिंग की जा रही है। चोरी के जो मामले पकड़े जा रहे हैं, उनमें एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। संवाद
-- -