{"_id":"69fa4444a31174a2150fb2cf","slug":"electricity-poles-are-creating-obstacles-in-the-construction-of-basti-pilibhit-road-basti-news-c-207-1-bst1005-158124-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती-पीलीभीत मार्ग के निर्माण में बिजली के खंभे डाल रहे अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती-पीलीभीत मार्ग के निर्माण में बिजली के खंभे डाल रहे अड़चन
विज्ञापन
बस्ती-पीलीभीत मार्ग।
बस्ती। बस्ती-पीलीभीत राज्यमार्ग पर दुबौली तक 34 किमी सड़क को 12 मीटर चौड़ा करने का कार्य शुरू तो है मगर, बीच-बीच में काम रोकना पड़ रहा है। कारण, साइड क्लीयरिंग न होने से परेशानियां बढ़ गई हैं। दो विभाग इसमें अड़चन डाल रहे हैं। हालांकि, 20 किमी तक कार्य पूर्ण हो चुका है, इससे यहां तक सफर आसान हो गया है, वहीं, आगे निर्माण के चलते अभी राहगीर परेशानी झेल रहे हैं।
वन विभाग निदेशालय से प्रथम और सेकेंड फेज से हरी झंडी मिलने के बाद बस्ती से सिद्धार्थनगर जनपद सीमा तक कुल 34 किमी में चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। बताया गया कि 15 किमी सड़क सिद्धार्थनगर जनपद में चौड़ी होगी। कुल, मिलाकर इस परियोजना पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 111 करोड़ सिर्फ बस्ती में खर्च होगा। यह सड़क सात से 12 मीटर चौड़ी हो रही है। इसके बाद सड़क चौड़ी होने से यहां वाहन फर्राटा भरते दिखेंगे। बताया कि बस्ती सीमा में करीब 34 किलोमीटर और सिद्धार्थनगर जनपद सीमा में इस सड़क की लंबाई 15 किलोमीटर है। बस्ती-पीलीभीत मार्ग भी धरातल पर उतरने जा रही है। यह उतरौला, बेवा, भानपुर होते हुए मनौरी के निकट स्थित एनएच-28 से जोड़ा गया है। जेई के अनुसार, 20 किमी तक कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
विभाग के अनुसार, वन और बिजली निगम के जिम्मेदार पैसा लेने के बाद भी तय समय में न तो पोल हटवा रहे हैं न ही पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे बार-बार साइट क्लीयरिंग न होने से परेशानी उत्पन्न हो रही है। खुदाई कार्य, समतली और गिट्टी भराई कार्य रुक जाता है। यदि पोल समय से हटे और पेड़ कट जाएं तो चार माह में यह परियोजना पूर्ण हो जाएगी और वाहन तेजी से इस मार्ग पर फर्राटा भरेंगे। बताया गया कि पोल को सिर्फ अभी तक 10 प्रतिशत ही शिफ्ट किए हैं। पेट भी अभी 4000 कटने बाकी हैं। यही कारण है कि जो सड़क अब तक बनकर पूर्ण हो जानी थी, वह अभी निर्माणाधीन है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद जनपद में हाईवे की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।
विज्ञापन
बस्ती से सीधे पीलीभीत जाने का सफर होगा आसान : बस्ती-पीलीभीत राज्यमार्ग पर बस्ती, सिद्धार्थनगर सीमा तक निर्माण चल रहा है। दोनों जनपद की कार्ययोजना बनने के बाद नामित एजेंसी कार्य करवा रही है। वहीं, अब बलरामपुर जिले के हिस्से की भी सड़क उतरौला से रसूलाबाद तक लगभग 20.67 किमी लंबी सड़क के चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क को दस मीटर चौड़ा करने के लिए 62 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष अब तक लगभग सात करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।