{"_id":"6ab97112a553d0561208c1f3","slug":"drainage-system-fails-water-has-to-be-pumped-out-basti-news-c-207-1-bst1031-167910-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जल निकासी व्यवस्था फेल, पंपिंग सेट से खींचना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जल निकासी व्यवस्था फेल, पंपिंग सेट से खींचना पड़ रहा पानी
विज्ञापन
पंपिंग सेट लगाकर रानी पोखरा मोहल्ले से निकाला जा रहा बारिश का पानी
बस्ती। चार दिन की बारिश में शहर की जल निकासी व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रानी पोखरा समेत कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भर गया है। कहीं पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है तो कहीं नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
बारिश से पहले नगर पालिका ने नालों की सफाई का दावा किया था। इसके बावजूद कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वार्ड नंबर एक के नरहरिया वार्ड में करीब 25-30 घरों के सामने सड़क पर पानी जमा है। लोगों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। जल निकासी के लिए सुबह से पंपिंग सेट लगाया गया है।
स्थानीय निवासी सत्यम ने बताया कि बारिश होते ही सड़क जलमग्न हो जाती है और कई दिनों तक पानी जमा रहता है। हैप्पी के अनुसार, नाली का गंदा पानी भी सड़क पर फैलने लगता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
-- --
चार साल से जलभराव की समस्या
उत्तरी आवास विकास कॉलोनी में नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। राम भवन के घर के पास भी यही स्थिति है। राम भवन ने बताया कि करीब चार साल से समस्या बनी हुई है। उमेश का आरोप है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
-- -- -
तुरकहिया में भी नालियां जाम
तुरकहिया वार्ड में जगह-जगह नालियां जाम हैं। इससे बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। मस्जिद के पास सड़क पर पानी जमा है। लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बारिश में समस्या बढ़ जाती है।
-- --
रेलवे स्टेशन रोड का नाला कूड़े से पटा
रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे बना नाला जगह-जगह कूड़े से पटा है। इससे पानी की निकासी बाधित है और आसपास सड़क पर जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है।
-- --
कटा केबल बना हादसे का खतरा
उत्तरी आवास विकास में राम भवन के घर के पास पोल से ले जाया गया केबल कई जगह से कटा और नीचे लटका है। राम भवन के अनुसार, बारिश के दौरान घर में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पोल में भी करंट आने की आशंका है।
वर्जन
कुछ बड़े और छोटे नालों की सफाई बारिश से पहले कराई गई थी। गांधीनगर में नालों की सफाई चल रही है। महिला अस्पताल के पास भी सफाई कराई गई है। रेलवे स्टेशन के पास के नालों की भी सफाई कराई जाएगी।
-अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद