{"_id":"5e5d4b1b8ebc3ec759017a6a","slug":"dowry-murder-in-five-case-basti-news-gkp343320731","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति समेत पांच पर केस
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के आमा मानपुरवा गांव निवासी जगनेवास ने दहेज में बाइक न देने पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आमा मानपुरवा गांव निवासी जगनेवास की ओर से गोरखपुर के खोराबार थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उन्होंने अपने बेटी साधना का विवाह बहरामपुर अहिरौटी टोला, गोरखपुर निवासी सुनील से वर्ष 2013 में किया था। छह माह बाद उन्होंने बेटी की विदाई गौने के तहत की। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था, लेकिन फिर ससुराल के लोग बाइक की मांग करने लगे। यह बात साधना ने फोन पर उन्हें बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक के लिए अक्सर बेटी को मारा-पीटा जाता था। इसी क्रम में 23 फरवरी को साधना के पति सुनील कुमार, अनिरुद्ध, दीपक, रामसूरत यादव, सुभावती आदि ने मिलकर उनकी बेटी को डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। इलाज के दौरान 26 फरवरी को साधना की मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।