फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doubtful situation in death older

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
doubtful situation in death older
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। कस्बे के सीमावर्ती गोंडा जिला के छपिया थाने के गड़हा गांव के ककरहिया मजरे में रविवार देर रात 70 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग गिरने से मौत होना बता रहे हैं। थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया मृतक के दोनों लड़के दिल्ली से वापस आ रहे हैं। उन की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

नंदकिशोर उर्फ नंदू (उम्र 70 वर्ष) रविवार को अपनी पत्नी कुबराजी के साथ दिल्ली से गांव आये। शाम को किसी बात को लेकर उसके लड़के सूर्य प्रकाश से कुछ कहासुनी हुई थी। गांव वालों की सूचना पर डायल-112 पहुंची और सूर्य प्रकाश को थाने ले गई। रविवार रात लगभग 10 बजे कुबराजी अपने पति को साथ लेकर घर में जाने लगीं। बताया जा रहा है इसी दौरान नंदकिशोर गिर पड़े। जिससे उसके नाक ,कान व सिर में चोट आ गई और रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी कुबराजी ने बताया कि उसके दोनों बड़े बेटे दिल्ली रहते हैं। वहीं से दोनों लोग वापस गांव आए थे। लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed