फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DISHA meeting organised

जिले का विकास सभी का लक्ष्य, समय से पूरा करें कार्य: सांसद

Tue, 22 Nov 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
DISHA meeting organised
जिले का विकास सभी का लक्ष्य, समय से पूरा करें कार्य
विज्ञापन

बस्ती। जनहित में समय से कार्य पूर्ण करने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिले का विकास सभी का लक्ष्य है। उन्होंने एक दूसरे का सहयोग करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया है।
सांसद मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आठ वर्ष में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सुविधाएं बढ़ी हैं। 9.45 करोड़ की लागत से गोटवा से हडिया चौराहे तक प्रथम चरण में रिंगरोड स्वीकृत हो गई है। चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। अमहट घाट पर दोनों तरफ घाट बनाने की योजना है। एक नया सर्किट हाउस भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन में बिना तकनीकी जानकारी के कार्य कर रहे पेटी कांट्रैक्टर को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल पर 50 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है, इसके भुगतान की कार्रवाई की जाए। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विकास संबंधी क्षति का आकलन करने के लिए एक समिति गठित की जाए। विधायक रुधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट लगाने में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सदर महेन्द्र यादव ने कहा कि डेंगू के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त दवा उपलब्ध न होने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। विधायक महादेवा दूधराम ने कहा कि अइलिया गांव में नवनिर्मित सड़क उखड़ गई है। सांसद ने पीडब्ल्यूडी को इसे ठीक कराने तथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिया।

एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि किसानों को खाद की दिक्कत हो रही है, इसके वितरण की व्यवस्था सुचारु ढंग से कराई जाए। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि वाल्टरगंज- बभनान रोड की चौड़ीकरण किया गया है परंतु खंभे नहीं हटाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार दूबे, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed