फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deforestation intensified in Madarhawa...trees swept away in the stream

Basti News: मदरहवा में कटान तेज... धारा में बह गए पेड़

Sat, 03 Aug 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Deforestation intensified in Madarhawa...trees swept away in the stream
गायघाट क्षेत्र में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से हो रहा कटान।
कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण स्थित है मदरहवा गांव
विज्ञापन

दोहपर दो बजे स्थित हुआ सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया/कलवारी। करीब 12 दिनों से सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहने बाद शुक्रवार की दोपहर दोबजे से स्थित हो गया। जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी नीच दर्ज हुआ। नदी कलवारी-रामपुर तटबंध पर मदरहवा गांव में तेजी से कटान कर रही है। कटान के चलते एक पीपल, एक आम व बांस की कोठी नदी में समा गईं।
शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होते ही कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण बसे मईपुर के राजस्व गांव मदरहवा में कटान शुरू हो गई। ग्रामीण दूर खड़े होकर कटान को निहारते रहे। लेकिन, वह अपनी संपत्ति को बचा नहीं पाए। गांव के दक्षिण में बनाई गई पुलिया भी सरयू की धारा में बहने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

हल्की सी कटान और हुई तो पुलिया बह जाएगी। नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल नदी पहले ही लील चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक प्रशासनिक स्तर से कोई पहल शुरू नहीं हुई है। बाढ़ खंड के अधिकारी भी देखने नहीं आए। संवेदनशील तटबंधों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध व कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बाढ़ चौकी सक्रिय है। जहां बाढ़ खंड के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed