फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Darkness prevails in Parasdih village due to burning of transformer

Basti News: परासडीह गांव में ट्रांसफाॅर्मर जलने से छाया अंधेरा

Sat, 13 Sep 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Darkness prevails in Parasdih village due to burning of transformer
गौर। परासडीह गांव में 63 केवी का लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में दो दिन से अंधेरा छाया हुआ है। बेलहिया पावर हाउस से गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने बताया कि 40 दिन के अंदर दूसरी बार गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उमस भारी गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। अधिकांश लोगों की मोबाइल चार्ज के अभाव में बंद हो गया। घरों में लगी पानी की टंकी भी खाली हो गई है। इसको लेकर लोग काफी परेशान हैं। गांव के भाजपा नेता अमन शुक्ल ने बताया कि गांव की आबादी लगभग एक हजार के आसपास है। लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। जबकि 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी,नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष प्रबल मालानी एवं परासडीह गांव की प्रधान ने पत्र लिखकर विभाग से अनुरोध किया। लेकिन विभाग की ओर से बड़ा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिसके चलते आए दिन लोगों को बिजली समस्या झेलनी पड़ रही है। बेलहिया पावर हाउस के अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। दूसरा मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed