फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   criminal case in politician

Basti News: आपराधिक मामलों में घिरते जा रहे रुधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष

Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
criminal case in politician
रुधौली (बस्ती)। नगर पंचायत रुधौली के अध्यक्ष धीरसेन निषाद लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। एक के बाद एक तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी गलियारों में भी इस बात की चर्चा होने लगी है। सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई में गैर इरादतन हत्या, रुधौली थाने में मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सबसे सनसनीखेज प्रकरण रविवार को सामने आया, जिसमें एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नौकरी का झांसा देकर लगातार कई महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़िता का यहां तक दावा है कि उसके गर्भवती हो जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने अपनी करीबी महिला के माध्यम से जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान एक महिला के जरिये मई 2021 में उसकी मुलाकात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद से हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि नपं अध्यक्ष ने नौकरी दिलाने की बात कही। साथ ही अकेले में ले जाकर कहा कि इसके लिए तुम्हें मेरी बात माननी होगी। नौकरी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बाद में अगस्त 2022 में सफाई कर्मी की नौकरी दे दी। आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर एक माया नाम की महिला के हाथों दवा भेजकर जबरन खिलवा दी। रुधौली पुलिस ने नपं अध्यक्ष धीरसेन निषाद निवासी केवटहिया वार्ड नंबर-15 शहीद कीर्तकरनगर रुधौली व माया पाठक पता अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, षडयंत्र रचने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सीओ रुधौली को मिली केस की तफ्तीश
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद व एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, गर्भपात व एससी-एसटी एक्ट के तहत रुधौली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ रुधौली प्रीति खरवार को विवेचना सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। अन्य साक्ष्य संकलन के साथ ही पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed