फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime9

कॉस्मेटिक और कोल्डड्रिंक की दुकान में तोड़फोड़

Tue, 14 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime9
कॉस्मेटिक और कोल्डड्रिंक की दुकान में तोड़फोड़
विज्ञापन

कलवारी थाने के गायघाट कस्बे में सोमवार देररात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने कॉस्मेटिक व ठंडा की दुकान पर धावा बोलकर दुकानदार से ठंडा वापसी को लेकर मारपीट की। मारपीट में दुकानदार रवि अग्रहरि सहित चार लोगों को चोट आई हैं। शोर सुनकर थोड़ी दूर पर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस ने बीच-बचाव कर तीन हमलावरों को पकड़ लिया।

गायघाट कस्बे में बैड़ारी रोड़ पर रवि अग्रहरि कॉस्मेटिक व कोल्डड्रिंक्स की दुकान चलाते हैं। पास में ही इनकी पान की दुकान भी है। सोमवार रात कुछ लोग पहुंचे और रवि की दुकान से कोल्डड्रिंक्स खरीदा। कुछ देर बाद वे उसे वापस करने आए। लोगों ने दुकान पर मौजूद उनकी बहन ने उसकी जगह दूसरी कोल्डड्रिंक्स लेने को कहा तो वे लोग भड़क गए। अपशब्द कहते हुए उसके भाई रवि अग्रहरि से नोकझोंक की। दोबारा दर्जनों की संख्या में आए लोगों ने दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान सामान को तोड़फोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया। विरोध का सामना करने पर रवि अग्रहरि, रुनझुन, रुपाली व बुजुर्ग महिला प्रभावती देवी को पीटने लगे। जिससे रवि अग्रहरि व रुपाली को ज्याद चोट आईं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर इलाज के लिए ले जाया गया। मंगलवार को इस संबंध में रवि की मां कुसुम ने तहरीर दी। जिसमें रघऊपुर निवासी वंश गोपाल, संदीप सहित अज्ञात लोगों पर मारपीट करने व गल्ले में रखी नकदी व चेन छीनने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed