{"_id":"58ebc2b14f1c1b462dcf54e8","slug":"two-arrested-from-mundeva-with-fake-pesticides-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के नकली कीटनाशक के साथ मुंडेरवा से दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के नकली कीटनाशक के साथ मुंडेरवा से दो गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा कस्बे मे पकड़ी गयी नकली कीट नाशक दवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग की टीम ने बस्ती कांटे मार्ग पर स्थित जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां टीम ने 15 लाख रुपये के नकली कीट नाशक दवाएं, भारी मात्रा में शीशी व नामचीन कंपनी के रैपर बरामद किया। इस मामले में टीम ने दो के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक को सूचना मिली कि चाना देवी के आवास में नकली कृषि कीट नाशक का निर्माण होता है। इस सूचना के बाद डॉ. पाठक मय दल बल मौके पर पहुंच गए। यहां पंद्रह लाख रुपये के नकली कीट नाशक बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने किठिउरी बाजार में रंगी लाल के मकान पर छापा मारा। वहां भी टीम ने नकली कीट नाशक बरामद किया है। इस मामले में टीम ने श्रीनाथ व जिला बलिया निवासी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मुन्डेरवा थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर नकली कीटनाशक दवा बनाने का काम हो रहा है। एसआई श्रीनाथ मिश्र और मुन्डेरवा पुलिस ने मिल कर छापा डाला जहां मौके से अरविन्द व श्रीनाथ चौरसिया को गिरफ्तार किया है।