{"_id":"c2666caca3cfe8c8fd03658958c1fe9d","slug":"subzi-seller-found-unconscious-beside-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के किनारे बेहोश मिला सब्जी व्यवसायी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे के किनारे बेहोश मिला सब्जी व्यवसायी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अमेठी जिले का सब्जी व्यवसायी शुक्रवार की दोपहर को छावनी थाना क्षेत्र में हाइवे पर टिकरिया गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसके पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी।
उसे सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी पहचान अमेठी के जायद कस्बे के जलील अहमद (55) के रूप में हुई है। वह सब्जी की खरीददारी के लिए वह फैजाबाद मंडी आए थे।
शुक्रवार को दिन में दो बजे के करीब छावनी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास हाइवे के किनारे एक व्यक्ति को लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा। मामले की सूचना विक्रमजोत पुलिस चौकी और छावनी थाने को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बेहोश व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक मोबाइल मिला। इससे फोन करने पर उसके भांजे रियाज ने बताया कि यह फोन उसके मामा जलील अहमद का है। वह अमेठी जिले के जायद कस्बे के रहने वाले हैं।
वह सब्जी व्यवसायी हैं। घर से सब्जी की खरीददारी के लिए वह फैजाबाद मंडी आए थे। वहीं आशंका जताई जा रही है कि वह जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो गए। गिरोह के लोगों ने उन्हें लूटकर हाइवे के किनारे छोड़ दिया होगा।
पुलिस के अनुसार, उसे शाम को होश आ गया है। उसे बस इतना याद है कि वह अपने कस्बे से एक डीसीएम पर बैठकर निकले थे। रास्ते में उनके साथ क्या हुआ, वह सड़क किनारे कैसे पहुंच गए, यह उन्हें याद नहीं।