{"_id":"57e420254f1c1bfc61a82703","slug":"man-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की लाश मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की लाश मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज होकर मायके आई पत्नी को मनाने ससुराल आए युवक की गांव के सीवान में पेड़ से लटकती लाश मिली। जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा जिले केे छपिया थानाक्षेत्र के मेहनिया निवासी राजू पुत्र भेली की शादी परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी जगदेव प्रसाद की लड़की अनीता से करीब शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई। मायकेे वालों का कहना है कि राजू नशा करता था। बात-बात पर वह पत्नी की पिटाई कर देता था। जब तक उसेे बर्दास्त हुआ तब तक सहती रही, लेकिन लगातार मारपीट होने पर अनीता अपने मायके चली आई।
बुधवार को राजू भी अपनी ससुराल जगन्नाथपुर आ गया। पत्नी को ले जाने की बात पर उसकी साले मुकेश से कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। इसके बाद सभी लोग खा-पीकर सो गए। बृहस्पतिवार को सुबह गांव के लोग तब हक्का-बक्का रह गए जब दक्षिण सीवान में स्थित जामुन के पेड़ से राजू का शव लटकते देखा। उसके गले में शर्ट का फंदा लगा हुआ था। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।