फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewelry store and steal homes

ज्वेलरी की दुकान व घरों में चोरी

Tue, 31 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 31 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jewelry store and steal homes
दुबौलिया के चिलमा बाजार में आभूषण की दुकान मे चोरी ।
हफ्ते भर शांत रहा नकबजनी गिरोह एक बार फिर अपराध को अंजाम देने में जुट गया है। सोमवार/मंगलवार रात दुबौलिया क्षेत्र के चिलमा बाजार में ज्वेलर की दुकान में नकब लगाकर जेवरात व लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा चुरा ले गए। जागने पर चोर फायरिंग करते भाग निकले। इसके अलावा चोरों ने वाल्टरगंज के मझौआ खजुरी के दो घरों में भी सेध काटकर हजारों की चोरी की और शीतलहर का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।    
विज्ञापन

 
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार केवाड़ी मुस्तहकम निवासी राजेश कुमार अग्रहरि की चिलमा बाजार में आभूषण की दुकान है। सोमवार की रात में चोरों ने दुकान में नकब लगा दिया। आहट सुनकर बगल के जगन्नाथ मौर्या जाग गए। जैैसे ही टार्च जलाकर शोर मचाने लगे तभी चोर ताबड़तोड़ फायरिंग करते भागे। इस दौरान दुकान की तिजोरी तोड़कर उसमें रखे एक हजार रुपये के अलावा सोने की कील, पायल और लक्ष्मी-गणेश की चांदी  की मूर्ति उठा ले गए। 
विज्ञापन

 मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआ खजुरी के रहमतुल्ला के घर के पीछे कच्चे ईंट की दिवार में चोरों ने नकब लगा दिया। अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण वे कोई सामान नहीं ले जा सके। जिस कमरे में चोरों ने नकब लगाया उसमें सिर्फ लकड़ी भरी थी। चोरी में सफल नहीं हुए तो झल्लाहट में चोरो ने पूरे घर में पान मसाला खाकर थूक डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घर से डेढ़ सौ मीटर दक्षिण सीमा पत्नी हरिश्चंद्र के भी घर के  पीछे सेंध काटकर चोर अंदर घुसे। वहां भी सिर्फ एक संदूक हाथ लगी। 50 मीटर दूर ले जाकर उसमें रखे सोने के कान के दो फूल, चांदी की पायल व  कुछ कपड़े उठा  ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed