फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   finance company absconded

लाखों रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी फरार

Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
finance company absconded
चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की मांग लेकर धरना।

विज्ञापन
बस्ती। जिले की एक और फाइनेंस कंपनी लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक और संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूट रचना और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

हाल में शहर के कंपनी बाग स्थित सन ग्रेस नामक फाइनेंस कंपनी ने लोगों से लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई थी। उस मामले में कोई कार्रवाई होती, इससे पहले नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये की ठगी कर आभा जीवन फाइनेंस नामक कंपनी रातोंरात चंपत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित धनंजय सिंह, गेटमैन, पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती ने पुलिस को तहरीर दी कि आभा जीवन फाइनेंस कंपनी मुख्यालय मेरठ के नाम की शाखा स्टेशन रोड पर खुली थी। इसमें काम करने वाले लोग पैम्फलेट छपवाकर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। वह भी उनके झांसे में आ गया। उन लोगों ने उससे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके जैसे तमाम लोग ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने आभा जीवन फाइनेंस कंपनी मेरठ के प्रबंधक एवं संचालक पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से फर्जी कंपनियों के झांसे में न आने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed