फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers are angered over suger mills

गन्ना मूल्य भुगतान न होने से गुस्सा

Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmers are angered over suger mills
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चीनी मिलों की मनमानी से किसानों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। मसौधा फैजाबाद, वाल्टरगंज और रुधौली चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में फिसड्डी साबित हो रही है।
विज्ञापन


कप्तानगंज ब्लाक के किसान अपना गन्ना मसौधा फैजाबाद, रुधौली और वाल्टरगंज चीनी मिलों को बेचते हैं। इन चीनी मिलों द्वारा समय से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय किसान सर्वदेव दुबे, मनोज सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, बलराम त्रिपाठी, राम जनक ने बताया कि अब तक मसौधा फैजाबाद चीनी मिल ने 15 फरवरी, वाल्टरगंज चीनी मिल ने 26 जनवरी, और रुधौली चीनी मिल ने 10 जनवरी तक का भुगतान किया है। इन लोगों का कहना कि सालभर दिन रात मेहनत करने के बाद भुगतान के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों के विलंब से भुगतान के चलते हम लोगों की खेती समय से नहीं हो पा रही है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। गन्ना मूल्य का भुगतान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार किया गया लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में वाल्टरगंज के जीएम केन बसंत पांडेय ने बताया कि मिलों से चीनी बेची जा रही है। जल्द ही किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed