{"_id":"589b5c094f1c1b945237a608","slug":"bbnan-sensation-in-the-death-of-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बभनान क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से सनसनी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बभनान के सिकरी गांव में विवाहिता की मौत पर रोते विलखते मायके के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार को दो महिलाओं की असामान्य मौत से सनसनी फैल गई। गोंडा जिले में आने वाले छपिया थानाक्षेत्र के सिकरी गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की लाश छत से लटकी मिली। जबकि बभनान कस्बे की एक महिला ट्रेन से कट गई।
कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना की बभनान चौकी के सिकरी गांव के पंकज यादव की पत्नी सुशीला (24) का शव बंद कमरे में छत के कुंडी से लटका पाया गया। जिसका मायका गौर थाने के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार पटेल नगर भटहा जंगल में है। उसकी शादी 14 मई 2009 को हुई थी। पिता राम उजागिर व भाई राम मनोहर, दिलीप कुमार ने घटना की सूचना दी। एसओ छपिया पवन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है।
दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के पूर्व गेट संख्या 221 ए के निकट बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ बागेश्वर नगर की रोहणी देवी (70) पत्नी मथुरा प्रसाद के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक किनारे से जा रही थी, तभी अप लाइन पर जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। परिवार वाले आनन-फानन में पहुंचकर मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।