फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a yuoth died by curent

टूटे पोल में करंट से युवक की जान गई

Fri, 22 Jun 2018 11:55 PM IST
basti
basti Updated Fri, 22 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
a yuoth died by curent
रोते-बिलखते अशोक के घरवाले। - फोटो : amar ujala
सल्टौआ। आंधी में टूटकर गिरे पोल में करंट दौड़ने से संपर्क में आए युवक की मौत हो गई। बचाने दौड़ा दूसरा युवक करंट के झटके से दूर जा गिरा। हादसे के बाद गांव वालों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। 
विज्ञापन

दुर्घटना सल्टौआ ब्लॉक के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनवां गांव में शुक्रवार को हुई। 12 जून को आई तेज आंधी में हाइटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया था। इसकी शिकायत भी गांव वालों ने विभाग में की थी। बावजूद बिजली आपूर्ति चालू थी। सुबह करीब आठ बजे गांव के अशोक कुमार (30) पुत्र श्रीकान्त त्रिपाठी मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए गांव के उत्तर सिवान जा रहे थे। अभी वह सड़क से खेत में मुड़े ही थे कि तार छू गया जिससे करंट की चपेट में आ गए। उधर से ही रहे गांव के हरिवंश तिवारी छुड़ाने की कोशिश की तो कंरट के झटके से दूर जा गिरे। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे। जैसे तैसे करंट की चपेट से अशोक को दूर किए। आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अशोक को मृत्यु घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

अभी विद्युत सप्लाई ही नहीं दी गई है: जेई 
 घटना के संबंध में अवर अभियंता (विद्युत) एके मौर्य ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत तार व पोल लगाया गया है। अभी इसमें विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई। किसी उपभोक्ता की सप्लाई केबिल कटी होने से मुख्य तार के संपर्क के चलते करंट दौड़ा होगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों में गम और गुस्सा 
आंधी में विद्युत पोल गिरने की शिकायत पर भी ठीक नहीं किए जाने से गांव वालों में गुस्सा है। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत पर पूरा गांव सदमे में है। मृतक अशोक कुमार छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। मिलनसार स्वभाव के कारण हर किसी को प्रिय था। बिजली निगम की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। पिता श्रीकांत, बडे़ भाई राजेश त्रिपाठी, बहन गायत्री, मीरा, गीता तथा माता सत्यभामा व पत्नी सावित्री देवी और बेटा कुशल का रो- रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed