फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांप के डसने से विवाहिता मरी

सांप के डसने से विवाहिता मरी

Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांप के डसने से विवाहिता मरी
सांप के डंसने से विवाहिता मरी
विज्ञापन


भानपुर।
सोनहा क्षेत्र की धवाय ग्राम पंचायत के मंझनडीह में सांप के डंसने से विवाहिता राधिका देवी पत्नी दीपू चौहान की मौत हो गई। राधिका की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
परिवार वालों के मुताबिक शनिवार की भोर में राधिका (28) बिस्तर पर सोई थी। करीब 3:15 बजे किसी सांप ने डंस लिया। उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हालत और गंभीर हो गई। वहां से भी चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही राधिका ने दम तोड़ दिया। राधिका का मायका तुरकौलिया उर्फ करमहिया में है। दो वर्ष पहले हुई शादी के बाद कोई संतान नहीं थी। मौत की सूचना से ससुराल और मायके दोनों जगहों पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रसोइये को सांप ने डंसा
बनकटी। प्राथमिक विद्यालय बर्रोहिया में रसोइया पद पर कार्यरत बिन्दु देवी (35) पत्नी स्व. रामभुआल को दोपहर में उस समय सांप ने डंस लिया जब वह विद्यालय के शौचालय को साफ करने के लिए गई थी। अंदर जैसे ही बंद करने के लिए दरवाजे को पकड़ा वैसे ही सांप ने डंस लिया। महिला के चिल्लाने पर अन्य अध्यापक पहुंचे और सांप को मार डाले। रसोइया को तत्काल बनकटी पीएचसी लाया गया, जहां अस्पताल प्रभारी डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. चौधरी ने बताया कि सांप के डंसने पर लगाने वाली सूई पीएचसी पर मौजूद है लेकिन जहरीले सांप के डंसने पर होने वाले लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय पर जांच कर सूई लगाने की व्यवस्था है। इसलिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed