{"_id":"5952445e4f1c1b84258b4640","slug":"51498563678-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की डाल से लटकते मिला शव,शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम की डाल से लटकते मिला शव,शिनाख्त नहीं
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार क्षेत्र के मंझरिया गांव से सटे बाग में आम की डाल से लटका 35 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल सिंह का कहना कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे मर्चयूरी में रखकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गांव के राम सुरेश की पत्नी अपने बाग में गई तो आम के पेड़ की एक डाल में शव लटकते देखकर शोर मचाते गांव की ओर भागीं। कुछ ही देर में तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पाकर यूपी-100 टीम पहुंच गई। उसके पीछे थानेदार अनिल सिंह दल बल के साथ पहुंचे । महमूदपुर गांव के बाबूलाल यादव का कहना है कि युवक को सुबह पांच बजे महमूदपुर चौराहे के पास देखा था। जिसने खुद को नेपाल का निवासी बताया था। बाबूलाल ने उसे गुड़ खिलाकर पानी पिलाने की बात भी बताई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है।