फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खडे ट्रक में ट्राला की टक्कर लगी, कोई हताहत नहीं

खडे ट्रक में ट्राला की टक्कर लगी, कोई हताहत नहीं

Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
खडे ट्रक में ट्राला की टक्कर लगी, कोई हताहत नहीं
फोटो
विज्ञापन

खडे़ ट्रक में ट्रॉले की टक्कर, कोई हताहत नहीं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेसुआ के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेसुआ के पास शनिवार सुबह खड़े ट्रक में एक ट्रॉला टकरा गया। इससे ट्रक गड्ढे में पलट गया। हादसे में दो वाहनों के लोग बाल-बाल बचे।

दुर्घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। एक ट्रक चालक दिल्ली से फार्च्यून का तेल लेकर असम के लिए निकला था। खेसुआ के पास सड़क के किनारे ट्रक का खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में अयोध्या की तरफ से आ रहा ट्रॉला स्पीड के कारण अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे पहले से खड़े ट्रक में तेज टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही ट्रक गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही ट्रक का चालक ताहिर व खलासी निवासी बुलंदशहर ट्रक से बाहर खडे़ थे। ट्रॉला चालक मोती लाल निवासी झुंझुनू राजस्थान को झटका लगने से मामूली चोट लगी है। हादसे की जानकारी होते ही एनएचएआई टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक को क्रेन से बाहर निकाला गया। फोरलेन पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आएदिन राहगीर भी घायल हो रहे हैं। ढाबों के सामने अतिक्रमण कर सड़क पर वाहनों के खड़े रहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed