फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कुर्दा में दहशत, अमन चैन की दुआ

कुर्दा में दहशत, अमन चैन की दुआ

Sun, 11 Jun 2017 06:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
कुर्दा में दहशत, अमन चैन की दुआ
पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में 15 दिन पहले दो संप्रदायों के बीच हुए बवाल के बाद से ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। सांप्रदायिक तनाव से दहशत के साथ ही लोग अमन चैन की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोर्स की तैनाती से सहमे गांव के लोग पहले की तरह अमन चैन की बहाली चाहते हैं। गत 29 मई को गांव में हिफजुर्रहमान और संतोष कुमार के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा भी दर्ज किया। लेकिन तभी से गांव में तनाव बढ़ना शुरू हो गया। इसी मामले में दो जून को दुष्कर्म की धारा में दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। मामला इतना बढ़ गया कि एसपी ने चार जून से गांव में फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन

माहौल खराब देख कुर्दा गांव के हामिद ने कहा कि इस कांड से पूरे गांव की तौहीनी हो रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए को की दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर सुलह समझौता कराए। यही एक विकल्प है। गांव के मनीराम चौहान व रामचंद्र ने कहा कि गांव में पुलिस कैंप से भय का माहौल बना है। सुबह-शाम घर की बहुओं को बाहर आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने भी प्रशासन से मांग की कि दोनों पक्षों से बात कर पूरे मामले को खत्म कराया जाए। जिससे पहले की तरह गांव में खुशहाली आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ हर्रैया एसएन सिंह का कहना है कि गौर व पैकोलिया थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। दोनों पक्षों से बैठकर बात हो गई है। सुलह समझौता के लिए बात बन गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में पूरा मामला खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed