फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सुसाइड को उकसाने में तीन पर मुकदमा

सुसाइड को उकसाने में तीन पर मुकदमा

Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड को उकसाने में तीन पर मुकदमा
सुसाइड को उकसाने में तीन पर मुकदमा
विज्ञापन


बस्ती।
पारिवारिक विवाद के चलते पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छितावर में विवाहिता की झुलसने से मौत के मामले में पुलिस ने सास समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
मरने वाली ज्ञानमती के भाई रमेश चंद्र निवासी बसहवा दुधारा संतकबीरनगर ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन पर ससुराल के लोग तरह-तरह के लांछन लगाकर परेशान करते रहे। उनके अनर्गल आरोपों से आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली। भाई की तहरीर पर सास सुमित्रा, जमुन्त्रा व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस की विवेचना एसआई माया यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

उसका पति मोलहू विदेश में नौकरी करता है। पत्नी ज्ञानमती (38) बच्चों को लेकर घर रहती थी। 21 सितंबर को सास ने फिर झगड़ा किया। नाराज होकर सास गांव के अपने मकान पर चली गई थी। इसी बीच ज्ञानमती ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed