फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शौच पर निकले युवक को मारी गोली, घायल

शौच पर निकले युवक को मारी गोली, घायल

Sat, 15 Jun 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शौच पर निकले युवक को मारी गोली, घायल
फोटो
विज्ञापन

शौच को निकले युवक को मारी गोली, घायल
नगर थाने के कसैला गांव में शनिवार शाम वारदात
पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। कसैला गांव में शौच जाते समय युवक पर कुछ लोगों ने गोली मार दी। एक गोली हाथ के पंजे में जा धंसी। तत्काल डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वारदात शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। नगर थाना क्षेत्र के कसैला के रहने वाले 18 वर्षीय अजीत कुमार चौधरी पुत्र राम रोहित शौच के लिए जा रहे थे। अचानक उन पर कुछ लोगों ने फायर कर दिया। गोली उनके हाथ के पंजे में लगी। गोली लगते ही अजीत भागते हुए घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दहशत में आए परिजनों ने सूचना डॉयल 100 पुलिस को दी और घायल के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस ने अजीत को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा। अश्विनी कुमार चौधरी ने नगर पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। इस बाबत थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देररात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed