{"_id":"5bbba79a867a5528481e7b32","slug":"141539024794-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36घंटे बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36घंटे बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
फालोअप
कुर्थिया के पास कुएं में मिली थी युवक की लाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अपठनीय बता रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। गत शनिवार रात मुंडरेवा थाना क्षेत्र के कुर्थियां गांव के बाद कुएं में युवक की लाश बरामद की गई थी। मौत के कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस भी कर रही थी। लेकिन सोमवार को मुंडेरवा पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट अस्पष्ट है।
करीब 36 घंटे पहले पकरी चंदा गांव के 22 वर्षीय राज मंगल की लाश कुर्थिया गांव के बाहर कुएं से निकाली गई थी। मौत की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पा रही है।मुंडेरवा पुलिस इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कापी को अपठनीय बताते हुए पल्ला झाड़ रही है।जिसके बाद से मौत के कारणों की चर्चा आम हो रही है। दिवंगत के माता पिता का कहना है कि उसके बेटे को शराब का लती बताया जा रहा जबकि बेटे ने कभी शराब पी ही नहीं। हमारा बेटा बहुत सीधा साधा था। पिता राम नवल ने बताया कि 15 दिन पहले पत्नी की विदाई कराने ससुराल परसा हज्जाम गया था। जहां ससुरालियों की सह पर बहू ने आने से मना कर दिया था। इससे पहले भी बहू जब भी यहां रही हमेशा अलग अलग मोबाइल नंबरों पर बातें करती रहती थी। पूछने पर लड़ने झगड़ने लगती थी। कहा कि मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की है। रविवार को जो भी तहरीर दी गई थी उसे बड़े साहब ने ही हमारे गांव के प्रधान से बोलकर लिखवाया था।मैने तो केवल हस्ताक्षर किया।