{"_id":"5b9bfdb1867a5501332a5c2c","slug":"131536949681-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार से चार बवाली बंदी सेंट्रल जेल शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार से चार बवाली बंदी सेंट्रल जेल शिफ्ट
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार से चार बवाली बंदी दूसरी जेलों में शिफ्ट
बस्ती। शासन के आदेश पर जेल में निरुद्ध चार और बंदियों को गैर जनपद की जेलों के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया। उम्रकैद की सजा काट रहे चारों को केंद्रीय कारागार आगरा और बरेली शिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 12 बंदियों को अन्य जिलों की जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। पहले चरण में आठ बंदियों को फैजाबाद, गोंडा और सिद्धार्थनगर भेजा गया था।
सजायाफ्ता मन्नान और आरिफ को सेंट्रल जेल आगरा भेजा गया है, जबकि उम्रकैद की सजा काट रहे सत्तार और शब्बीर को सेंट्रल जेल बरेली भेजा गया। अधीक्षक के अनुसार अभी कुछ और बंदियों को स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। डीएम डॉ. राज शेखर की संस्तुति पर चार और कैदियों को केंद्रीय जेलों में भेजा गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक संत लाल यादव का कहना है कि इन बंदियों पर दूसरे बंदियों को बवाल के लिए उकसाने जैसी तमाम अनुशासनहीनता की शिकायतें थीं। इन्हीं की शह पर पिछले दिनों बंदियों ने भूख हड़ताल कर दी थी।