फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congressmen roared in the city riding on bullock cart

शहर में बैलगाड़ी पर सवार होकर गरजे कांग्रेसी

Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congressmen roared in the city riding on bullock cart
शहर में बैलगाड़ी पर सवार होकर गरजे कांग्रेसी
विज्ञापन

बस्ती। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी लेकर जुलूस निकाला। कटेश्वर पार्क से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जाने के लिए निकले कांग्रेसियों को शास्त्री चौक पर ही रोक दिया गया। उसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बैलगाड़ी पर सवार और ठेले पर स्कूटी लादे कांग्रेसी नेता हाथों में घरेलू सिलेंडर भी लेकर निकले थे और और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पिछले दो माह में केंद्र और राज्य की सरकार ने 29 बार पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की है। 150 से अधिक शहरों में पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केंद्र की सरकार मूल्य वृद्धि वापस ले। भाजपा ने अच्छा दिन लाने का वायदा किया था, लेकिन देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। गृहिणियां परेशान हैं। रोजगार के अवसर घट गए। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन एवं प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। वक्त आने पर मतदाता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। प्रदर्शन में बैलगाड़ी पर सवार सेवानिवृत्त कर्नल एके सिंह, प्रशांत पांडेय, मिनहाजुल हक, सुधीर यादव, अमित सिंह, मनोज त्रिपाठी, डॉ. शीला शर्मा, नवीन कन्नौजिया, संजय कुमार, नीलम विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्ष सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, सूर्यमणि पांडेय, गिरजेश पाल, जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अनिल भारती, रमेश सिंह, शीतला शुक्ल, रामभवन शुक्ल, शबीहा खातून, पिंटू मिश्रा, रूपेश पांडेय, शेर मोहम्मद, सत्येंद्र मिश्र, लालजीत पहलवान, अलीम अख्तर, सुरेंद्र मिश्र, गंगा मिश्र, सोमनाथ पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, विकास वर्मा, रंजना सिंह, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. वाहिद अली वाहिद, गायत्री गुप्ता, अतीउल्ला सिद्दीकी, आलोक तिवारी, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, विंदा चौधरी, राहुल चौधरी, इफ्तिखार अहमद, विक्रम चौहान, आदर्श पाठक, विनोद रानी आहूजा, रविंद्र सिंह राजन, अनुराग पांडेय, प्रताप नारायण मिश्र, सुभाष चंद्र, अर्जुन कन्नौजिया, चंद्र प्रकाश यादव, सुनील सिंह, रघुनाथ चौहान, इरफान अहमद, रमजान अली, परमात्मा यादव, राम सजीवन चौधरी, वीरेंद्र निषाद, जगदीश विश्वकर्मा, करीम अहमद, फैजू भाई, अब्दुल हकीम, कुलदीप चौधरी, नीतेश सिंह राजपूत, विजय पांडेय, दीपक कुमार, अफजल हुसेन, राजकुमार, सर्वेश शुक्ल, राधा देवी, इमिरती देवी, विमला, गोविंद वर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, बदामा देवी, कपिलदेव, अतुल दूबे, विनोद चौधरी, लक्ष्मी कांत मिश्रा, गुड्डू सोनकर, मुन्नी देवी, गीता देवी, प्रेमा देवी, आशिक, सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed