{"_id":"66aea077ef0efc121a0a1b47","slug":"congressmen-become-vocal-for-electricity-protest-at-collectorate-basti-news-c-207-1-bst1001-121571-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली के लिए मुखर हुए कांग्रेसी, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली के लिए मुखर हुए कांग्रेसी, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली समास्या को लेकर किया प्रदर्शन।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत कटौती समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए है। शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि सरकार खुद के शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं दे पा रही है। लच्छेदार बातों और कागजी घोषणा से जनता त्रस्त है। धरातल पर किसी को कोई राहत नहीं मिल रही है।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की नहीं अफसरों की बातें ज्यादा सुन रहे हैं। इसीलिए समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जनता में त्राहि-त्राहि मचा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। बिजली कटौती से आम आदमी की नींद हराम हो गई है। अफसर, नेता सब एसी में चैन से सो रहे हैं। अघोषित कटौती, लो व हाई वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
मालवीय रोड की हालत वर्षों से खराब है। शहर की 60 फीसदी रोड लाइट नहीं जल रही हैं। कई मोहल्लों में बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनांदोलन खड़ी करेगी। इस मौके पर मो. रफीक खां, अनिरूद्ध त्रिपाठी, शकुंतला देवी, देवी प्रसाद पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, जयंत चौधरी आदि मौजूद रहे।