{"_id":"5dc1b3198ebc3e5b40490cc4","slug":"cilince-seal-basti-news-gkp328131887","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर क्लीनिक सील, अप्रशिक्षित डॉक्टर गिरफ्तार-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर क्लीनिक सील, अप्रशिक्षित डॉक्टर गिरफ्तार-
विज्ञापन
क्लीनिक सील, झोलाछाप गिरफ्तार
हर्रैया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान में पहुंचे जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जन समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में मौजूद नहीं रहने पर बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं शिकायत पर अवैध क्लीनिक सील कर झोलाछाप को गिरफ्तार किया गया। समाधान दिवस मेें जिला अधिकारी ने करीब तीन सौ प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। तहसील के आंकड़े में महज 184 प्रार्थना पत्र ही दर्ज हुए। जिसमें से 14 का निस्तारण मौके पर हुआ। सर्वाधिक 62 मामले राजस्व, पुलिस 47, विकास 12, कृषि नौ, बिजली व गन्ना छह, शिक्षा तीन, जल निगम दो, नलकूप व स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक प्रार्थना पत्र रहा।
मंगलवार को डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा निर्धारित समय से पहुंचे। फरियादियों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए केशवपुर गांव के महेश पांडेय ने तिवारीगंज में अवैध दवाखाना संचालित होने का शिकायती पत्र दिया। जिस पर जिला अधिकारी ने मौके पर राजस्व व पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया। नायाब तहसीलदार व उपनिरीक्षक मौके पर गए तो दवाखाने पर मौजूद झोलाछाप श्यामल राय से डिग्री व दवाखाने का लेख दिखाने को कहा। कोई अभिलेख नहीं दिखाने पर झोलाछाप को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। नायब तहसीलदार की निगरानी में दवाखाने को सील कर दिया गया। जिला अधिकारी के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक आरके सिंह ने तहरीर दी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।
विक्रमजोत विकास खंड के केशवपुर गांव में हो रहे नदी के कटान को रोकने संबंधी प्रार्थना पत्र पर जब बाढ़ खंड के अधिशाषी अधिकारी को बुलाया तो वह गायब थे। जिस पर नाराज जिला अधिकारी ने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने की नोटिस जारी कर दिया। महूघाट गांव निवासी संवारी देवी के 2014 में आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया। तहसीलदार से पट्टा पत्रावली तलब कर लिया। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह भी सभागार में पहुंच गए और फरियादियोें के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया।