फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children will play colors with Modi-Yogi Pichkari

Basti News: मोदी-योगी पिचकारी से बच्चे खेलेंगे रंग

Sat, 16 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Children will play colors with Modi-Yogi Pichkari
बाजार पर चढ़ा होली का रंग, लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार होली पर दिखेगा सियासी खुमार
विज्ञापन

मोदी-योगी के मुखौटे की डिमांड बढ़ने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रंगों के पर्व होली का खुमार बाजार पर चढ़ने लगा है। दुकानों पर रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ आकर्षक पैकिंग में तरह-तरह के गिफ्ट पैक दिखने लगे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार होली पर सियासी खुमार भी देखने को मिलेगी। थोक से लेकर खुदरा बाजार में कमल गुलाल व भगवा गुलाल की मांग तेजी पकड़ने लगी है। थोक कारोबारियों ने बिक्री के लिए मोदी-योगी पिचकारी के साथ अबीर गुलाल का स्टॉक भी जुटाना शुरू कर दिया है।
कारोबारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी-योगी, छोटा भीम व मोटी-पतलू आदि के मुखौटे की डिमांड इस बार कई गुना बढ़ेगी। इस बार भी 20 से 200 रुपये तक कीमत वाले मुखौटे बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रंग व पिचकारी के साथ ही होली को लेकर तरह-तरह के फैंसी परिधानों व कपड़ों की खरीद में भी तेजी आई है। रेडीमेड कपड़ों के शो रूम को खास तौर पर ग्राहकों के लिए सजाया जा रहा है। शहर के गांधीनगर, कंपनीबाग, कटेश्वर पार्क, रोडवेज तिराह आदि जगहों पर रेडीमेड के बड़े मॉल हैं, जहां होली पर तरह-तरह के आकर्षक गिफ्ट व छूट देकर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।
विज्ञापन

...
बिक्री अच्छी होने की उम्मीद
गांधीनगर के कपड़ा व्यवसायी मनमोहन ने बताया कि होली का त्योहार माह के अंत में पड़ने के कारण बिक्री कम होने का अंदेशा था, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में हुई बढ़ोत्तरी से अब होली पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इसके लिए हमने तैयारी की है। साथ ही, किराना की दुकानें पर भी चिप्स, पापड़, घी, तेल, अचार के साथ नमकीन की खरीदारी भी बाजार में जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed