{"_id":"690a6a2aec7d32b1020ccf51","slug":"children-of-ubhai-will-participate-in-the-national-level-scout-guide-competition-in-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147012-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट-गाइड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ऊभाई के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट-गाइड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ऊभाई के बच्चे
Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय ऊभाई के बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्काउट-गाइड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। विद्यालय परिवार में चयन की सूचना मिलते ही हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चे लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाग के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय के शिक्षकों देवेंद्र कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार मिश्र, मेराज अहमद, स्काउट मास्टर उत्तम वर्मा, विमलेंद्र वर्मा, गाइड कैप्टन सुमन तिवारी, प्रदीप शुक्ल और मधुलिका द्विवेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता की तैयारी हेतु प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। बताया गया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।