Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaos in the District Panchayat... 27 members reached before the Commissioner, submitted a memorandum

Basti News: जिला पंचायत में घमासान... कमिश्नर के सामने पहुंचे 27 सदस्य, सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the District Panchayat... 27 members reached before the Commissioner, submitted a memorandum
कमिश्नर को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक को शून्य करने की मांग को लेकर ज्ञापद देने पहुंचे जिला पंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला पंचायत के कार्यकाल के आखिरी दौर में घमासान बढ़ गया है। 15 फरवरी को हुई बोर्ड की बैठक में हंगामा के बाद से सदस्यों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है।
एक तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष और एएमए की ओर से बैठक की कार्यवाही पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर नाराज सदस्य इस बैठक को शून्य घोषित कराने पर अड़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी की अगुआई में 27 सदस्यों का खेमा कमिश्नर अखिलेश सिंह के सामने पेश हुआ। उन्हें सदस्यों ने ज्ञापन देकर 15 फरवरी की बैठक को शून्य करने की मांग की। चेतावनी दी यदि ऐसा नहीं हुआ तो सभी सदस्य सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों की अगुवाई कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी भी भाजपा से ही निर्वाचित हैं।
एक ही दल के दोनों नेता का आमने-सामने होना प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। आयुक्त कार्यालय पर गिल्लम चौधरी की अगुवाई में 27 सदस्यों ने बहुमत दिखाते हुए ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि 15 फरवरी की बैठक के दौरान प्रस्ताव संख्या- एक पर चर्चा होने के दौरान 36 में से 27 सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बैठक का बहिष्कार कर सदस्य बाहर निकल आए। उसी दिन डीएम, सीडीओ को शिकायती पत्र देकर बैठक निरस्त करने की मांग की गई थी। वह लोग प्रस्ताव एक में पिछले बैठक की पुष्टि और प्रस्ताव दो में पुराने भवन का ध्वस्तीकरण और नए भवन के निर्माण पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed