{"_id":"681fb752cf66fe0a1c037aed","slug":"chandrika-became-president-balakrishna-became-minister-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136304-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चंद्रिका अध्यक्ष, बालकृष्ण बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चंद्रिका अध्यक्ष, बालकृष्ण बने मंत्री
Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन और शिक्षकोन्यन गोष्ठी राजकीय इंटर कॉलेज के बहुद्देशीय हाल में हुई। इसमें संगठन का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से चंद्रिका प्रसाद सिंह को जिलाध्यक्ष और बालकृष्ण ओझा को जिला मंत्री चुना गया।
अयोध्या के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय ऑडीटर चुनाव पर्यवेक्षक नीलमणि त्रिपाठी और अयोध्या के जिलामंत्री चुनाव अधिकारी चक्रवर्ती सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में दुर्गेश यादव को जिला कोषाध्यक्ष, शिल्पी पांडेय को महिला उपाध्यक्ष, रीना कन्नौजिया को महिला संगठन मंत्री के अलावा अमित सिंह, रमाशंकर लाल, आनंद कुमार, विजय यादव और शशि सिंह को प्रचार मंत्री चुना गया। आशीष दूबे ऑडीटर और राकेश कुमार पांडेय एकाउंटेंट घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त मंत्री के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए नौ और संगठन मंत्री के लिए सात नामांकन होने से मतदान की स्थिति बनी। जल्द ही इन पदों के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। चुनाव पर्यवेक्षक नीलमणि त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने शिक्षकों का आभार जताया। नवनियुक्त जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। शिक्षकों के मान, सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी। अधिवेशन और शिक्षकोन्नयन गोष्ठी में विवेककांत पांडेय, हृदय विकास, चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।