फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against 22 for protesting in front of police post

Basti News: पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन पर 22 पर केस

Mon, 19 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 22 for protesting in front of police post
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कोप गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद शव रखकर लालगंज पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लालगंज प्रदीप कुमार सिंह ने तहरीर दी। सात नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर आरोप है कि इनके लगाए जाम से आमजन को आवागमन में परेशानी हुई।
लालगंज थाने के कोप गांव राम विक्रम और गिरजा के बीच पुराना भूमि विवाद है। इससे संबंधित वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। यहां पर पुराने छप्पर को हटाकर टिनशेड रखने की बात पर 11 मई को विवाद हो गया था। मामला मारपीट में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों के 16 लोगों को चोटें आई थीं। घायल गिरजा यादव उर्फ गिरिजा बाबा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजन उनके शव को लेकर लालगंज में संत कुटी के पास समाधि के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए शव को लालगंज पुलिस चौकी के सामने रख प्रदर्शन किया था। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करते हुए समाधि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को शव एवं ट्रैक्टर ट्राली से चौकी लालगंज के सामने जाम लगा दिया गया। इसकी सूचना पर वह पहुंचे और लोगों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद जाम खुल सका और आवागमन शुरू हुआ।

उनकी तहरीर पर दीनानाथ निवासी कोप, जयहिन्द निवासी हाड़ापार थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर, मुनिराम निवासी फैलवा थाना लालगंज, रामवृक्ष निवासी दीपपुर मठिया थाना धनघटा संतकबीरनगर, रामछैल, रामकिशुन निवासीगण कबरा थाना लालगंज, कमलेश निवासी बन्नी और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed