{"_id":"67a3b460fb870d9ba50c8c78","slug":"by-election-notification-issued-nominations-for-nine-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131532-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नौ को नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नौ को नामांकन
Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के एक, बीडीसी के चार पदों पर होगा उपचुनाव
बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, आठ फरवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन होगा।
नामांकन-पत्रों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। 11 फरवरी को नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। जरूरत होने पर 19 फरवरी को मतदान होगा। 21 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर गणना होगी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर ब्लॉक में बीडीसी के दो तथा सल्टौआ गोपालपुर में बीडीसी के दो रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है।
विकास खंड गौर में प्रधान के एक रिक्त पद पर चुनाव होगा। रामनगर ब्लॉक में दो, गौर में चार, दुबौलिया में नौ, रुधौली में सात, विक्रमजोत में दो तथा परशुरामपुर में दो ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव होगा। संवाद