{"_id":"65a59d0d69fe1aa0a9091bcb","slug":"buses-going-to-ayodhya-will-look-different-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10078-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अलग दिखाई देंगी अयोध्या जाने वाली बसें, हर बस में लगेगी राम मंदिर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अलग दिखाई देंगी अयोध्या जाने वाली बसें, हर बस में लगेगी राम मंदिर की तस्वीर
Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों को पहचानने में नहीं होगी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रद्धालुओं को अब अयोध्या के लिए बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही उन्हें बसों की तलाश के लिए भटकना पड़ेगा। शासन ने रोडवेज की बसों में अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर वाले तस्वीर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को इन बसों को पहचानने में दिक्कत न हो।
परिवहन निगम ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर वक्त अयोध्या के लिए बसें मिलेंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बसों में राम मंदिर की तस्वीर लगाने की कवायद हो रही है।
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि सभी बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग की गई है कि वे यात्रियों के प्रति मृदुल व्यवहार रखें, ड्रेस में रहे। दुर्घटना वाले स्थलों की भी जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना न हो इसके सारे इंतजाम कराए जा रहे हैं, जैसे बसों में लाइट, आलवेदर लाइट, शीशे, फायर सेफ्टी उपकरण इत्यादि के कार्य कराए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री की ओर से दिए गए निर्देश के अनुपालन में बस स्टेशन एवं बसों की पूरी सफाई रहेगी।