Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bull collides with Vande Bharat train in Basti, train remains standing - major accident averted

बड़ा हादसा टला: बस्ती में वंदे भारत ट्रेन से टकराया सांड, 24 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Wed, 05 Feb 2025 04:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

बुधवार सुबह 7:21 बजे गोरखपुर से चलकर अयोध्या लखनऊ होते हुए प्रयागराज जंक्शन जाने वाली अप वंदे भारत ट्रेन बभनान से रनथ्रू गुजर रही थी। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुगर साइडिंग के समीप ट्रैक पर अचानक एक सांड आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा पर सांड ट्रेन से टकरा गया, जिसके चलते ट्रेन 7:21 से 7:45 बजे तक बभनान में खड़ी रही।

विज्ञापन
Bull collides with Vande Bharat train in Basti, train remains standing - major accident averted
वंदे भारत ट्रेन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के शुगर साइडिंग एरिया में लाइन क्रॉस कर रहे सांड को गोरखपुर की तरफ से लखनऊ की जा रही बंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की ठोकर लग गई। चालक ने दूर से ही सांड को देखकर लाइन क्रॉस करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


मगर ट्रेन रुकते रुकते सांड से टकरा गई। जिस समय ट्रेन सांड से टकराई उसकी स्पीड काफी कम हो चुकी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7:21 बजे गोरखपुर से चलकर अयोध्या लखनऊ होते हुए प्रयागराज जंक्शन जाने वाली अप वंदे भारत ट्रेन बभनान से रनथ्रू गुजर रही थी।
विज्ञापन


स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुगर साइडिंग के समीप ट्रैक पर अचानक एक सांड आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा पर सांड ट्रेन से टकरा गया, जिसके चलते ट्रेन 7:21 से 7:45 बजे तक बभनान में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन खड़ी होने की सूचना पर तत्काल परिचालन विभाग के पॉइंट मैन सहित गेटमैन भी मौके पर पहुंच गए। ठोकर के बाद सांड लूप लाइन के पॉइंट पर छिटक कर गिर गया, जिससे लूप लाइन से निकलने वाली ट्रेन भी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही।


बाद में रेल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद  से गंभीर रूप से घायल सांड को हटाया।  तब पॉइंट्स काम करना शुरू हुआ और ट्रेनों का व आगमन बहाल हुआ।  इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। कोचिंग सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे गौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed