{"_id":"61fe66bf6815b565de1aef2d","slug":"bsp-candidate-file-nominatoin-to-sadar-seat-basti-news-gkp425925686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा उम्मीदवार ने सदर सीट पर किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा उम्मीदवार ने सदर सीट पर किया नामांकन
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू हो गई। पहले दिन एक भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ लेकिन, दूसरे दिन शनिवार को करीब एक बजे बसपा से सदर सीट के उम्मीदवार डॉ. आलोक वर्मा ने दोपहर एक बजे पर्चा दाखिल किया। अपने प्रस्तावक के साथ पहुंचे डॉ. आलोक ने कहा कि वे समाज सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
जिले की पांच विधानसभा सीटों पर छठे चरण में तीन मार्च को मतदान है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन जमा करने की तिथि तय की गई है। इस क्रम में प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। शहर के शास्त्री चौक से रुट डायवर्जन किया गया है। जबकि तहसील की ओर जाने वाले व न्याय मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्याप्त सुरक्षा के बीच दोपहर करीब एक बजे बसपा उम्मीदवार प्रस्ताव वीरेंद्र चौधरी के साथ आरओ/एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत को नामांकन पत्र दिया।