फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   blood donation.

शिविर में 23 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
blood donation.
शिविर में 23 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न इलाकों से आए 23 लोग रक्तदान कर महादानी बने। जबकि दो बजे तक 27 लोगों ने पंजीकरण कराया है। रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के सहायक गवर्नर आशीष श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ. दीपक श्रीवास्तव, क्लब के अध्यक्ष मोइनुद्दीन, कार्यकारी सचिव एलके पांडेय, ताड़क जायसवाल, सचिव कबीश अबरोल और अच्युत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

शिविर में सहायक गवर्नर आशीष श्रीवास्तव, जिला चिकित्सालय की नर्स अपूर्वा श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। जबकि रमेश मिश्र, एलके पांडेय, जितेंद्र यादव, सुशील सिंह का रक्त दुर्लभ ग्रुप होने के कारण जरूरत पर इस्तेमाल करने के लिए नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन्होंने दिया खून
अवधेश कन्नौजिया, आशीष श्रीवास्तव, विनय मिश्र, बीडीसी गौर कमलेश मिश्र, सुभाष चंद्र अग्रहरी, मनीष कुमार, देवव्रत उर्फ सम्राट, अभिषेक चौधरी, ओम प्रकाश सोनी, नीरज श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, अनुज चौधरी, कृष्णनंदन उपाध्याय, एसएन पांडेय, अपूर्वा श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार यादव, सुनील कुमार, राजू मिश्र, सत्य प्रकाश, अभिषेक दूबे व विकास त्रिपाठी ने रक्तदान किया।
--------
बोलीं अपूर्वा
रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचीं एक मात्र महिला अपूर्वा ने कहा कि अमर उजाला में खबर पढ़कर वह रक्तदान के लिए प्रेरित हुई हैं। वे पहली बार रक्तदान करने आई हैं।
---------
रक्तदान से बचा सकते हैं चार जान
ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान जरूर करें, जिससे जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।
------
मानव सेवा बड़ा धर्म
ब्लड बैंक में लंबे समय से सेवा दे रहीं कीर्ति ने कहा कि उन्हें इस काम में सेवा का अवसर दिया है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कहा कि वे जरूरतमंदों को खुद का भी रक्त कई बार दान कर चुकी हैं।

------
जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता होगी
रोटरी क्लब बस्ती सेंटल के कार्यकारी सचिव लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की जितनी सराहना की जाए, कम है। इससे जहां रक्तदान की उपलब्धता होगी, वहीं आगे भी लोग प्रेरणा लेकर महादान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed