फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Basti News: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी-मस्कनवा मार्ग पर उल्लाहा गांव के निकट शुक्रवार दिन में 11 बजे कार और बाइक आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रामानंद पुत्र मताने अपनी मोपेड बाइक से घर से हरिगांव जाने के लिए निकले थे। हरिगांव की तरफ से वह चांदनी चौक की ओर जा रहे थे कि एक स्विफ्ट कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रामानंद को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी परशुरामपुर भेजा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed