{"_id":"685eea2cbffd84e7e60a3a5c","slug":"bike-collided-with-divider-young-man-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139096-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिवाइडर से टकराई बाइक,युवक की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिवाइडर से टकराई बाइक,युवक की मृत्यु
Sat, 28 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर फुटहिया के पास फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में चालक सर्विस लेन पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही धर्मदेव द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया।
धर्मदेव द्विवेदी पुत्र दीपक द्विवेदी निवासी आनंदनगर कटरा से बाइक से अपने घर दुबौलिया क्षेत्र के खलवा मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। फुटहिया फ्लाईओवर के पास बाइक रेलिंग से टकरा गई। धर्मदेव परिवार का एकमात्र सहारा थे। गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता दीपक द्विवेदी राजस्व विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं। इनकी दो बहने हैं। मृतक धर्मदेव के एक सात वर्ष का बेटा भी है। घटना सुनकर पत्नी बदहवास है। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।