{"_id":"67140c3a166ae589120f0104","slug":"big-question-how-did-tractor-driver-vinay-become-a-skeleton-in-eight-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125875-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा सवाल : आठ दिन में कंकाल कैसे बना ट्रैक्टर चालक विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा सवाल : आठ दिन में कंकाल कैसे बना ट्रैक्टर चालक विनय
Sun, 20 Oct 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: विनय निषाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। अमरौली शुमाली टोला मधुबन निवासी ट्रैक्टर चालक विनय की हत्या के पीछे उसके परिवार के लोग प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। मगर, आठ दिन में उसका शव कंकाल कैसे बना यह सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि आठ दिन में कोई शव कंकाल में बदल जाएगा। एक्सपर्ट राम कुमार बताते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब शरीर पर तेजाब या कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जाए।
केस की तफ्तीश कर रहे प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र का भी यही कहना है। पोस्टमार्टम में भी इसका जिक्र नहीं है। कहते हैं कि विनय की लाश कैसे कंकाल में बदल गई, इस बारे में किसी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मामला समझ में आ पाएगा।
विज्ञापन
दुर्गावती ने बताया कि बेटे विनय (19) का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहने को राजी थे। इसका थाने पर सुलहनामा लिखा गया था। तय हुआ था कि दोनों की शादी छह माह बाद होगी।
तीन माह बाद युवती के भाई ने विनय को शिवा घाट पर बुलाकर पीटा था। 11 अगस्त को युवती के बुलाने पर विनय उससे मिलने गया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने विनय की हत्या कर शरीर के कई टुकड़े कर नदी किनारे खेत में फेंक दिया।
इसी आरोप के आधार पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मगर, पूछताछ तक पुलिस अभी नहीं कर पाई है।
उधर, 19 अगस्त 2023 को खाजेपुर गांव के गन्ने के खेत में एक महिला सुबह करीब 11 बजे फसल देखने गई थी। जहां उसे दुर्गंध महसूस हुई। इधर-उधर देखने पर खेत में एक कंकाल पर नजर पड़ी।
उसने घर आकर लोगों को बताया कि खेत में कंकाल पड़ा है। 20 अगस्त की सुबह ग्रामीण गन्ने के खेत में पहुंचे तो सिर का कंकाल और जबड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
तत्कालीन एसएचओ शैलेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मानव कंकाल की जांच की और बताया कि कंकाल पुरुष का है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुबन निवासी विजय ने खेत में जाकर देखा तो लोवर व टी-शर्ट से मृतक की पहचान अपने भाई विनय कुमार पुत्र छठिराम के रूप में की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व हुआ था। एसएचओ ने बताया कि केस की तफ्तीश तेज कर दी गई है।